चंबा-जोत मार्ग पर एसआईयु दल द्वारा नाकाबंदी के दौरान 7.87 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

चंबा-जोत मार्ग पर एसआईयु दल द्वारा नाकाबंदी के दौरान 7.87 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

चंबा, 24 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब एसआईयू (SIU) टीम तथा योगराज की अगुवाई में पुलिस द्वारा चंबा-जोत मुख्य मार्ग पर भटलवां के पास हनुमान मंदिर के निकट नाकाबंदी की गई थी।इस दौरान करीब रात के पौने एक बजे एक संदिग्ध युवक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 7.87 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सावन जरयाल उम्र 27 वर्ष, पुत्र शेर सिंह जरयाल, निवासी गांव घोलटी, डाकघर सरोल, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल नंबर HP 73-9423 भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस नशे की खेप को कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था।इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई है उन्होंने इस सारे मामले पर कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,तो वहीं आरोपी को आज माननीय अदालत में भी पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!