डलहौजी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

डलहौजी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

डलहौजी/ चम्बा 25 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर डलहौजी में दो दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीते दिन गुरु नानक पब्लिक स्कूल तथा आज डलहौजी पब्लिक स्कूल में आयोजित इन कार्यक्रमों का संचालन उप-मंडल विधिक सेवा समिति (SDLSC), डलहौजी के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में डलहौजी पुलिस थाना के प्रभारी (SHO) कपिल संब्याल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डलहौजी सिविल कोर्ट से जुड़े अधिवक्ता अविनाश ठाकुर, आरिफ खान, तथा उप-मंडल विधिक सेवा समिति के सदस्य मोहित महाजन, राजीव टंडन, इंद्रजीत सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

वक्ताओं ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य पर भी गहरा असर डालता है।उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन, कब्जे और अवैध तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं दंड की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। संवादात्मक सत्र के माध्यम से छात्रों को सही संगति चुनने, जिम्मेदार निर्णय लेने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों और वक्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे आयोजनों को युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!