नशा मुक्त भारत अभियान , प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

नशा मुक्त भारत अभियान , प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

डलहोजी/चम्बा, 27 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GSSS) बनीखेत में 17 जून से 26 जून तक आयोजित विभिन्न जागरूकता प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डलहौजी के कल्याण अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।कार्यक्रम के दौरान स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण तथा अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना था। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग यदि ठान ले, तो नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।विद्यालय के प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!