तीसा में दर्दनाक सड़क हादसा, नकरोड़–हिमगिरि मार्ग पर चार लोगो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

तीसा में दर्दनाक सड़क हादसा, नकरोड़–हिमगिरि मार्ग पर चार लोगो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

तीसा 28 जून दिलीप ठाकुर

उपमण्डल तीसा के नकरोड़–हिमगिरि डैम साइड मार्ग पर बीती रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, HP44A-0494 नंबर का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला और आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया।

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय शुक्र दीन पुत्र शाक मोहम्मद 25 वर्षीय सलमान पुत्र तेज दीन ,38 वर्षीय बिट्टू पुत्र किशन 22 वर्षीय संजू पुत्र खेमीगाँव करमुण्ड डाकघर टिकरीगढ़ तहसील तीसा जिला चंबा के रूप में हुई हैपुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया हेतुअस्पताल भेज दिया है जहां पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा ।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार, खराब सड़क स्थिति या वाहन चालक का नियंत्रण खोना हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है, क्योंकि यह क्षेत्र पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!