सलूणी में जलरक्षक संघ का गठन, पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन

सलूणी/चम्बा ,23 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपमंडल सलूणी के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में जलरक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न जलरक्षकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलरक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत संगठन का गठन करना था।बैठक के दौरान जलरक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर “सलूणी जलरक्षक संघ” के गठन का निर्णय लिया। इसके पश्चात संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें सुनील कुमार को अध्यक्ष, सतीश कुमार को उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार को सचिव, विशाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा राहुल ठाकुर को मीडिया प्रभारी चुना गया।इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में दूनी चंद, विपन कुमार और वर्षा का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जलरक्षकों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जलरक्षकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और अपनी समस्याओं को संगठित रूप से उठाना होगा।इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में जलरक्षकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित हो सके।बैठक का समापन एकता और सहयोग के संदेश के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!