डलहौजी में डीएलएसए द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

डलहौजी में डीएलएसए द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

डलहौजी/चंबा 24 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (ड) चंबा के तत्वावधान में पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पौधारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, न्यायालय कर्मचारियों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन डलहौजी के महासचिव ध्रुपद पठानिया, संयुक्त सचिव रोहन टंडन, वन विभाग डलहौजी के बीट अधिकारी, न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आईसीडीएस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एक गंभीर चुनौती बन चुका है और इसे लेकर समाज के हर वर्ग को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे, तो पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि समाज में हरित एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व को भी प्रभावी ढंग से उजागर करने में सफल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!