धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ, प्रथम दिन 489 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ, प्रथम दिन 489 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

कांगडा, 02 अगस्त चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो

बीते कल अग्निवीर भर्ती 2026 के अंतर्गत यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स सिंथेटिक ट्रैक, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में भर्ती रैली का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ।भर्ती कार्यालय (आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस) पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा एवं चंबा जिलों के कुल 5,631 अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बुलाया गया है।रैली के प्रथम दिन कांगड़ा जिले की नूरपुर एवं फतेहपुर तहसीलों के कुल 489 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अभ्यर्थियों की स्टेडियम में प्रवेश प्रक्रिया प्रातः 4:30 बजे प्रारंभ हुई, जो 8:00 बजे तक चली। प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों एवं पहचान का गहन सत्यापन किया गया, जिसके उपरांत ही उन्हें भर्ती स्थल में प्रवेश की अनुमति दी गई।कर्नल विशाल शाह ने बताया कि केवल वे अभ्यर्थी, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, उन्हें भर्ती के द्वितीय चरण अर्थात शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सा परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है।भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों ने 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप, 9 फीट डिच, जिग-जैग बैलेंस सहित निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षणों में भाग लिया। इसके पश्चात अभ्यर्थियों की लंबाई, छाती एवं वजन सहित शारीरिक मापदंडों की जांच तथा चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।भर्ती कार्यालय पालमपुर ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने तथा भर्ती प्रक्रिया के दौरान अनुशासन एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!