बनीखेत में साप्ताहिक निरंकारी सत्संग का आयोजन, महात्मा दुनी चंद ने दिया सच और ब्रह्मज्ञान का संदेश

बनीखेत में साप्ताहिक निरंकारी सत्संग का आयोजन, महात्मा दुनी चंद ने दिया सच और ब्रह्मज्ञान का संदेश

डलहौजी/ चम्बा 09 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रचार टूर कार्यक्रम के तहत पहुंचे जोनल इंचार्ज महात्मा दुनी चंद जी ने संगत को संबोधित करते हुए निरंकारी मिशन के उद्देश्यों और आध्यात्मिक संदेशों पर प्रकाश डाला।

अपने प्रवचनों में उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन सत्य का संदेश देश-विदेश ही नहीं बल्कि गांव-गांव तक पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि परमात्मा ही सत्य है और वह प्रत्येक मानव के अंग-संग विद्यमान है, जिसकी अनुभूति निरंकारी मिशन के माध्यम से संभव हो पाती है।

महात्मा दुनी चंद जी ने आगे कहा कि परमात्मा का बोध केवल सतगुरु की कृपा से ही संभव है, जिसे ब्रह्मज्ञान कहा जाता है। जब व्यक्ति को परमात्मा का साक्षात्कार हो जाता है, तब उसके जीवन से सभी भ्रम समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि सच्चा ब्रह्मज्ञानी वही है जो परमात्मा को अपने भीतर महसूस करते हुए सन्मार्ग पर चलता है, नफरत और निंदा से दूर रहता है तथा दूसरों के सुख में अपनी खुशी ढूंढता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निरंकारी मिशन का संदेश है कि परमात्मा को जाना जा सकता है और इसके लिए कठिन तपस्या या विशेष भक्ति की आवश्यकता नहीं होती। जिज्ञासु व्यक्ति पूर्ण सतगुरु की कृपा से पल भर में इस निराकार ईश्वर की अनुभूति कर सकता है।

इस अवसर पर शाखा संयोजक महात्मा एच. एस. गुलेरिया जी ने कहा कि मिशन का मुख्य उद्देश्य सभी मनुष्यों को बिना किसी भेदभाव के ईश्वर से जोड़ना तथा समाज में प्रेम, करुणा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!