“मेरा भारत” लीडरशिप बूटकैंप के दूसरे दिन युवाओं ने सीखे व्यक्तित्व विकास और सेवा भावना के महत्वपूर्ण पाठ

“मेरा भारत” लीडरशिप बूटकैंप के दूसरे दिन युवाओं ने सीखे व्यक्तित्व विकास और सेवा भावना के महत्वपूर्ण पाठ

मेरा भारत लीडरशिप बूटकैंप के .दूसरे दिन युवाओं ने सीखे व्यक्तित्व विकास और सेवा भावना के महत्वपूर्ण पाठ

डलहौजी, 09 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में ‘मेरा भारत (MY Bharat)’ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लीडरशिप बूटकैंप के दूसरे दिन युवाओं को व्यक्तित्व विकास, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, करियर मार्गदर्शन, पर्यावरण संरक्षण और सेवा भावना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। यह बूटकैंप 8 से 10 अगस्त तक यूथ हॉस्टल, डलहौजी में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है।दूसरे दिन की शुरुआत ध्यान और योग सत्र के साथ हुई। इस सत्र का संचालन हार्टफुलनेस ऑर्गेनाइजेशन के संजय सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence) और हार्टफुलनेस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मानसिक संतुलन, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक सोच एक प्रभावी नेता बनने के लिए अत्यंत आवश्यक गुण हैं।इसके पश्चात भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के नोडल अधिकारी राजेश ने करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया।

उन्होंने युवाओं को वर्तमान समय में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, कौशल विकास और सही दिशा में आगे बढ़ने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उनके सत्र ने प्रतिभागियों को अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया।वन विभाग के रेंज ऑफिसर संदीप गुलैरिया ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए युवाओं को जागरूक किया।वहीं जिला स्तरीय एनएसएस समन्वयक अविनाश ने सेवा भावना और युवा स्वयंसेवकवाद पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।दूसरे दिन के इन सत्रों ने प्रतिभागियों के भीतर नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!