फिना सिंह सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार, केंद्र से 60.26 करोड़ जारी; आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ेगा

फिना सिंह सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार, केंद्र से 60.26 करोड़ जारी; आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ेगा

कांगडा/धर्मशाला, 9 अगस्त चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा जिला की महत्वाकांक्षी फिना सिंह बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना को जल्द पूरा करने का भरोसा जताया है। उन्होंने बताया कि 643 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 60.26 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक अपने संसाधनों से करीब 300 करोड़ रुपये इस परियोजना पर खर्च कर चुकी है। लंबे समय से लंबित इस परियोजना को गति देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र के साथ लगातार प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप यह राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से कांगड़ा क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कांगड़ा जिले में चल रहे अन्य विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा विकसित किया जा रहा है, जिस पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चिड़ियाघर निर्माण और दूध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना जैसे कार्य भी प्रगति पर हैं।पेपर लीक के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देशभर में चिंता का विषय है और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करने की बात दोहराई।इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

उन्होंने कोरोना काल में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहनीय बताया।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!