खिरड़ी धार जल्द रोशन होगी, नगाली पंचायत के ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जताया आभार

डलहौजी/ चम्बा 24 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
नगाली पंचायत के खिरड़ी धार क्षेत्र को जल्द ही रोशनी से जगमगाने की सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्र में प्रस्तावित रोशनी की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। इस कार्य के लिए नगाली पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान सीमा देवी ,उप प्रधान विपिन कुमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पवन ठाकुर, पवन कुमार, संजू कुमार, जोगिंदर कुमार, कालाराम और दिनेश शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया है।स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि खिरड़ी धार में रोशनी की व्यवस्था होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। विशेषकर शाम और रात के समय होने वाले आयोजन से ग्रामीणों को इससे राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस तरह की सुविधा की आवश्यकता महसूस कर रहे थे।

अब इस दिशा में पहल होने से ग्रामीणों की उम्मीदें पूरी हुई हैं।नगाली पंचायत की प्रधान सीमा देवी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे।वहीं, समस्त ग्रामवासियों ने भी खिरड़ी धार को रोशनी से जगमगाने की पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार जरूरी है और इस दिशा में उठाए जा रहे कदम स्वागत योग्य हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रति आभार जताते हुए कामना की कि वह भविष्य में भी क्षेत्रहित और जनकल्याण के कार्यों को इसी तरह प्राथमिकता देते रहेंगे।
