बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में बट्ट कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में बट्ट कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

चंबा 25 अगस्त मुकेश कुमार क

चंबा 25 अगस्त मुकेश कुमार क

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी की ओर से घोषित बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बोंखरी मोड़ की प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।कॉलेज के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कॉलेज की छात्रा सानिया शेख ने 7 सीजीपीए हासिल कर विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही वह कॉलेज में प्रथम स्थान पर रहीं।

वहीं अंकिता और अंशिका ठाकुर ने 6.5 सीजीपीए हासिल कर विश्वविद्यालय स्तर पर संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने कॉलेज में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।इसके अलावा किरण, शिवानी शर्मा, मुमताज, खुशबू और अर्पिता ने 6 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया। इन सभी प्रशिक्षुओं ने कॉलेज स्तर पर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।कॉलेज के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने परीक्षा में सफल सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बेहतर व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है।उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ अपने निर्धारित लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इन छात्राओं से प्रेरणा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा में सफल सभी प्रशिक्षुओं के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कॉलेज प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में भी विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!