चलते टिप्पर में लगी अचानक आग, बडोह के पास मची अफरा-तफरी

चलते टिप्पर में लगी अचानक आग, बडोह के पास मची अफरा-तफरी

चंबा 26 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा 26 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर बडोह के समीप बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब तीसा से चंबा की ओर जा रहे एक टिप्पर में अचानक आग लग गई। वाहन में आग लगने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और टिप्पर में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर तीसा की ओर से चंबा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वाहन बडोह के पास पहुंचा, उसी दौरान टिप्पर से अचानक धुआं उठने लगा। चालक और वाहन में सवार अन्य लोगों को जब इसकी जानकारी हुई, तब तक आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही देर में टिप्पर आग की लपटों से घिर गया।चलते वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया।

लोगों ने दुकानों और आसपास के घरों से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और वाहन को पूरी तरह जलने से बचाने का प्रयास किया गया।घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। टिप्पर में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।फिलहाल टिप्पर में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या किसी अन्य वजह से, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। घटना के संबंध में संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!