बनीखेत भुरू नाग देवता मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां मुकम्मल,कल मनाया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार

डलहौजी/ चम्बा 03 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
भुरू नाग देवता मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंदिर कमेटी ने क्षेत्रवासियों को कल होने वाले विस्तृत कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी है और आम लोगों से समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद लेने की अपील भी की है।मंदिर परिसर से जारी कार्यक्रम विवरण के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे रामा नाटक क्लब, बनीखेत की ओर से विशेष पूजा-अर्चना व ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर साढ़े तीन बजे भव्य झांकियों का आयोजन रहेगा जिसमे झांकियां मंदिर परिसर से मुख्य बाजार होते हुए बस अड्डा तक जाएंगी और वहीँ से वापस मंदिर परिसर में समापन होगा।

आयोजकों ने जनता से संयमित रूप से झांकियों में भाग लेने और मार्ग पर शांति बनाए रखने का आग्रह किया है।देर शाम आठ बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का गुणगान एवं भजन-कीर्तन आयोजित रहेगा, जिसमें स्थानीय भजनों और कथाओं के माध्यम से श्री कृष्ण जीवन के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि ग्यारह बजे से बारह बजे तक पंडित करतार चंद, पुजारी भुरू नाग देवता मंदिर, द्वारा श्री कृष्ण जन्म और उपदेशों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा।सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे समय पर पहुंचें और आयोजन को सफल बनाएं। अ
