राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली ने लगातार तीसरी बार जीता मार्च पास्ट का खिताब
अनुशासन और एकजुटता के दम पर अंडर-19 छात्र खिलाड़ियों ने हासिल की शानदार उपलब्धि

डलहौजी/चम्बा 17 सितंबर, चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली के अंडर-19 छात्र खिलाड़ियों ने जोनल स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट में प्रथम स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलेऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में नगाली स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन, एकजुटता और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय देते हुए मार्च पास्ट का खिताब अपने नाम किया।विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। विशेष रूप से मार्च पास्ट में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल करना विद्यालय के लिए गौरव का विषय बना है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान निर्धारित नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया, जिसकी मौजूद लोगों ने भी सराहना की।विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श संदीप राज राठौड़ ने सभी छात्र खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, एकजुटता, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से विद्यालय का नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा लगातार तीसरी बार मार्च पास्ट का खिताब जीतना खिलाड़ियों और विद्यालय परिवार की मेहनत का परिणाम है। इस सफलता में डीपीई अविनेश टंडन के निरंतर मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट की तैयारी के दौरान अनुशासन और टीम भावना पर विशेष ध्यान दिया।कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने डीपीई अविनेश टंडन सहित सभी छात्र खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगाली स्कूल के खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाते रहेंगे।