डलहौजी में श्रद्धा-भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ 11 दिवसीय गणेश उत्सव

डलहौजी/चम्बा 26 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
गांधी चौक स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित ग्यारह दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पूजा-पाठ का संचालन पंडित सुनील शर्मा ने किया।गणेश उत्सव के विभिन्न दिनों में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रथम दिवस समीर गुप्ता एवं अंजली गुप्ता, दूसरे दिन राम सिंह बबलू एवं अनीता, तीसरे दिन मनीष महाजन एवं सोनिया महाजन, चौथे दिन साहिल महाजन एवं ज्योति महाजन तथा पांचवें दिन विक्की एवं मीना ने पूजा में भाग लिया।

छठे दिन आशु गंडोत्रा एवं प्रिया गंडोत्रा, सातवें दिन हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, आठवें दिन पंडित सुरेश शर्मा, अंजना शर्मा एवं नीतिका, नौवें दिन सुधीर चौहान एवं रजनी चौहान तथा दसवें दिन कुलभूषण शर्मा एवं अनु शर्मा ने पूजा-अर्चना की। एकादश दिवस पर उषा राठौर सहित अनंत चतुर्दशी के अवसर पर वीरेंद्र ठाकुर, रूबी ठाकुर, सुषमा, श्वेता सिंह, राजेश कुमार और परमी देवी ने भक्ति भाव से पूजा में हिस्सा लिया।उत्सव के समापन अवसर पर भजन-कीर्तन के बाद शाम चार बजे शोभायात्रा निकाली गई, जो पंचपुला में संपन्न हुई।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाए। पंचपुला में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का जल विसर्जन किया गया।मंदिर कमेटी ने गणेश उत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तजनों और डलहौजीवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
