सलूणी में 422 ग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार,पिछले 10 दिनों में एसआईयू टीम ने पकड़े नशे से जुड़े चार मामले

सलूणी में 422 ग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार,पिछले 10 दिनों में एसआईयू टीम ने पकड़े नशे से जुड़े चार मामले

चंबा, 03 अक्टूबर ,चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला चंबा पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलूणी क्षेत्र में दो युवकों के कब्जे से 422 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की आगामी जांच जारी है।जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम शनिवार को सलूणी क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने फॉरेस्ट बैरियर सलूणी के समीप संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो युवकों की जांच की। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 422 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान राजू पुत्र निढिया राम, निवासी गांव करैरी, डाकघर डियूर, तहसील सलूणी, जिला चंबा, उम्र 24 वर्ष तथा संजू पुत्र परस राम, निवासी गांव डेपूंता, डाकघर एवं तहसील सलूणी, जिला चंबा, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस सारे मामले की जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपियों के पास चरस कहां से आई और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। बता दे इस कार्रवाई को एसआईयू प्रभारी इंस्पेक्टर गगन, हेड कांस्टेबल अवनीश तथा एसआईयू टीम ने अंजाम दिया है । पुलिस द्वारा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों के दौरान एसआईयू टीम द्वारा नशे से जुड़े चार मामले पकड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और निगरानी को और मजबूत किया जा रहा है। साथ ही नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!