बनीखेत में 15 अक्तूबर को होगा बाबा श्री चंद जी के 532वें जन्मदिवस पर महान संत समागम

बनीखेत में 15 अक्तूबर को होगा बाबा श्री चंद जी के 532वें जन्मदिवस पर महान संत समागम

ब

डलहौजी/ चम्बा, 06 अक्तूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

श्री गुरु नानक देव जी के सुपुत्र बाबा श्री चंद जी के 532वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला चंबा के बनीखेत में महान संत समागम का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम 15 अक्तूबर 2026, गुरुवार को बनीखेत स्थित भुरू नाग देवता मंदिर के साथ लगते मैदान आयोजित होगा। समागम का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया जाएगा।आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि समागम में संत-महापुरुषों की ओर से गुरमत विचार, कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचन किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को गुरु घर की शिक्षाओं से जुड़ने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है तथा परिवार सहित समागम में पहुंचने का आह्वान किया गया है।समागम में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महापुरुषों एवं संगत के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार बाहर से आने वाली संगत की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।।आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं गुरु नानक नाम लेवा संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्री चंद जी के 532वें जन्मदिवस को समर्पित इस पावन संत समागम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!