जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 21 अक्टूबर तक पांगी के प्रवास पर रहेंगे

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 21 अक्टूबर तक पांगी के प्रवास पर रहेंगे

किलाड़ में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता, परियोजना सलाहकार समिति की बैठक और वन अधिकार अधिनियम की करेंगे समीक्षा

चंबा 13 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 21 अक्टूबर तक जनजातीय क्षेत्र पांगी के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा, विभागीय बैठकों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। उनके प्रवास को लेकर विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई है।विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जगत सिंह नेगी 18 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे पुर्थी पहुंचेंगे, जहां वह स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सेचू में जनसमस्याओं के समाधान के लिए लोगों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात मंत्री शाम 4 बजे किलाड़ पहुंचेंगे। इस दिन उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।प्रवास के दूसरे दिन 19 अक्टूबर को मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे किलाड़ में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर जोर रहेगा।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वह किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी दौरान वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन से संबंधित मामलों की समीक्षा भी की जाएगी। रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।प्रवक्ता के अनुसार, 20 अक्टूबर को जगत सिंह नेगी पूर्वाह्न 11 बजे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धरवास का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले किसान मेले की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के बाद मंत्री शाम 6 बजे शौर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव वन विश्राम गृह शौर में निर्धारित है।वहीं, 21 अक्टूबर को मंत्री सुबह 9 बजे शौर से कुल्लू के लिए रवाना होंगे। उनके इस प्रवास के दौरान जनसमस्याओं की सुनवाई, विकास कार्यों की समीक्षा और जनजातीय क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!