चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 4 नवंबर को सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित होंगे विशेष शिविर

चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 4 नवंबर को सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित होंगे विशेष शिविर

चंबा, अक्तूबर 31 चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम चिराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 4 नवंबर को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा इन शिविरों के दौरान मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त निर्वाचन नामावली से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।चिराग शर्मा ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं को निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान करेंगे। इसके साथ मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन से पूर्व तथा मतदान दिवस के दिन किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी साझा करने के साथ बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं के नैतिक कर्तव्य के प्रति भी जागरूक करेंगे। शिविर का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे इन विशेष शिविरों में अपनी अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा मतदाता पंजीकरण एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!