भरमौर में 175 करोड़ रुपये की 26 विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

भरमौर में 175 करोड़ रुपये की 26 विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

लिल्ह कोठी में नए राजकीय आदर्श महाविद्यालय सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की दी सौगात, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

भरमौर/चंबा 05 नवंबरचंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने चंबा प्रवास के दौरान भरमौर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देते हुए लिल्ह कोठी में लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत वाली 26 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने 10.64 करोड़ रुपये से निर्मित भरमौर-बड़ग्राम वाया गागला से लूणी सड़क तथा 9.65 करोड़ रुपये से निर्मित सिरड़ी से सुपा सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग मंडल होली में 83 लाख रुपये से निर्मित सार्वजनिक पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और 14.46 करोड़ रुपये की लागत से लिल्ह कोठी में बने नए राजकीय आदर्श महाविद्यालय का उद्घाटन किया।उन्होंने किलोड़-कुनेड़ सड़क पर बटोटू नाले पर 2.41 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला में 33 लाख रुपये से बने चार अतिरिक्त कमरों तथा बेलज में 16 लाख रुपये से निर्मित आयुर्वेदिक औषधालय को भी जनता को समर्पित किया।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत करने के उद्देश्य से डिबरी-ओहरा, झिकली कुगती-उपली कुगती, नयाग्राम-बजोल, हड़सर-बलमुई, लामू-क्वारसी, कांडी-कुठेर, उरई गांव-घटोर, पट्टी-खुंड, खणी-अर्की और खड़ामुख-धजी सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्यों की आधारशिला रखी। इसके अलावा ठठाण, बकाणी-धरबेटा, लाहल-कुनेड़, सुनारा-कुंडी-अंदरूंड, दुनाली-कलांस, गेहरा-मंधारा और गलथन-मस्सू सड़कों के शिलान्यास भी किए।स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में 5.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 30 बिस्तरों की क्षमता वाले नए अस्पताल भवन की आधारशिला रखी। वहीं, 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उपतहसील धरवाला के नए भवन का शिलान्यास भी किया।इन विकासात्मक परियोजनाओं के पूरा होने से भरमौर क्षेत्र के ग्रामीण एवं दुर्गम इलाकों में आवागमन सुगम होने के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!