गैहरा-पियूरा संपर्क मार्ग पर 50 मीटर नीचे गिरी कार, तीन लोग घायल वाहन में सवार थे चार लोग, हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं

गैहरा-पियूरा संपर्क मार्ग पर 50 मीटर नीचे गिरी कार, तीन लोग घायल वाहन में सवार थे चार लोग, हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं

चम्बा 12 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिले के गैहरा-पियूरा संपर्क मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि गनीमत यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर वाहन गैहरा-पियूरा संपर्क मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते गाड़ी सड़क से फिसलकर करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी।

हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों की मदद के लिए जुट गए। हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। हालांकि, वाहन में सवार चारों लोगों की जान बच गई और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।पहाड़ी क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर संपर्क मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है। स्थानीय स्तर पर ऐसे मार्गों पर संकरे मोड़ों और ढलानों के कारण वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!