मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक विशेष ग्राम सभा बैठकों का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 16 से 18 नवंबर तक विशेष ग्राम सभा बैठकों का होगा आयोजन

चम्बा, 13 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के अंतर्गत प्रथम से नवम् चरण तक चिन्हित परिवारों की सूची पर चर्चा एवं जनसंवीक्षा के लिए जिला चम्बा के समस्त विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन 16, 17 और 18 नवंबर को किया जाएगा। बैठकों में योजना के अंतर्गत चिन्हित परिवारों की सूची पर विस्तृत चर्चा एवं जनसंवीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास खंड भरमौर व पांगी में 16 और 17 नवंबर को वहीं विकास खंड भटियात, चम्बा, मैहला, सलूणी और तीसा में 16, 17 और 18 नवंबर को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष ग्राम सभा बैठकों का समय प्रातः 11 बजे निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!