महिला की शिकायत पर पति और रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज, क्रूरता व उत्पीड़न के आरोप

महिला की शिकायत पर पति और रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज, क्रूरता व उत्पीड़न के आरोप

तीसा/ चम्बा 20 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला चंबा में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से जुड़ा एक मामला सामने आया है। महिला थाना चंबा में एक महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति और रिश्तेदारों के खिलाफ क्रूरता एवं उत्पीड़न के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता जैतून पत्नी मोहम्मद फरियाद निवासी गांव चलनेरा ने महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति और रिश्तेदारों द्वारा उसे लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके साथ क्रूरता और उत्पीड़न किया गया, जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ा।महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर अभियोग संख्या 42/26 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 व 3(5) तथा मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस के अनुसार शिकायत में लगाए गए आरोपों की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस द्वारा मामले का अन्वेषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!