सोमवार 23 नवंबर को बनीखेत सहित कई क्षेत्रों में सात घंटे बिजली रहेगी बंद, विद्युत विभाग ने जारी की सूचना

सोमवार 23 नवंबर को बनीखेत सहित कई क्षेत्रों में सात घंटे बिजली रहेगी बंद, विद्युत विभाग ने जारी की सूचना

बनीखेत / चम्बा 20 नवंबर चांपा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

विद्युत उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत आने वाले बनीखेत और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार 23 नवंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से 33/11 केवी सब-स्टेशन डलहौजी के अंतर्गत 11 केवी बनीखेत फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन निर्धारित किया गया है।विद्युत उपमंडल डलहौजी द्वारा जारी सूचना के अनुसार सोमवार, 23 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा मरम्मत कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान बनीखेत बाजार, पद्दर, पुखरी, कंडा, बैकुंठनगर, बडेरू, तलगुट, सुरखिगला तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

विभाग के अनुसार विद्युत लाइनों और संबंधित उपकरणों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है, ताकि भविष्य में विद्युत आपूर्ति को सुचारू एवं बेहतर बनाया जा सके। हालांकि, निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है।विद्युत विभाग के सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। यदि मौसम खराब रहता है तो मरम्मत कार्य प्रभावित हो सकता है।विद्युत उपमंडल डलहौजी ने प्रभावित क्षेत्रों के समस्त उपभोक्ताओं एवं आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक तैयारियां पहले ही कर लें तथा मरम्मत कार्य के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करें। विभाग ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!