भतीजे पर चाचा के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

भतीजे पर चाचा के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

बगढार पंचायत के छनुई गांव में पेश आया मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया केस

डलहौजी/चम्बा 22 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पुलिस थाना डलहौजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगढार के छनुई गांव में शुक्रवार रात मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भतीजे पर घर के बरामदे में आकर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय किशन चंद पुत्र मेशु राम निवासी गांव छनुई, डाकघर बगढार, तहसील डलहौजी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात उसका सगा भतीजा दिग्विजय सिंह पुत्र बाबू राम उसके घर के बरामदे में आ पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान भतीजे ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि भतीजे ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं।घटना के बाद किशन चंद और उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस चौकी बनीखेत पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिग्विजय सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!