सतगुरु की कृपा से ही संभव है परमात्मा की प्राप्ति :- महात्मा नीरज कुमार

सतगुरु की कृपा से ही संभव है परमात्मा की प्राप्ति :- महात्मा नीरज कुमार

बनीखेत/ चम्बा 22 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर महात्मा नीरज कुमार जी ने उपस्थित संगत को प्रवचनों के माध्यम से आध्यात्मिक जीवन, ब्रह्मज्ञान और परमात्मा की प्राप्ति का महत्व समझाया।महात्मा नीरज कुमार जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि मनुष्य जीवन का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि जीवन रूपी सफर में हर व्यक्ति आगे तो बढ़ रहा है, लेकिन उसे यह पता नहीं होता कि उसकी वास्तविक मंजिल क्या है और उसे कहां पहुंचना है। इस प्रश्न का सही उत्तर केवल सतगुरु की शरण में आकर ही प्राप्त हो सकता है। जब सतगुरु अपनी कृपा से जिज्ञासु को ब्रह्मज्ञान प्रदान करते हैं और आत्मा का परमात्मा से मिलन करवाते हैं, तब मनुष्य को अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य का बोध होता है।

उन्होंने कहा कि निराकार प्रभु का दर्शन होने पर मनुष्य समझ पाता है कि वह कहां से आया है और उसे अपने जीवन में किस मंजिल की ओर बढ़ना है। मानव जीवन का एकमात्र उद्देश्य परमपिता परमात्मा की प्राप्ति करना है। इस संसार में परमात्मा को जानने का मार्ग पूर्ण सतगुरु द्वारा प्रदान किए जाने वाले ब्रह्मज्ञान से ही संभव है। ब्रह्मज्ञान सृष्टि का सर्वोच्च ज्ञान है, जो मनुष्य के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है।महात्मा ने आगे कहा कि परमात्मा कण-कण में विद्यमान है और इसका वास्तविक बोध पूर्ण सतगुरु की कृपा से ही संभव है। हालांकि परमात्मा के ज्ञान का वास्तविक आनंद तभी प्राप्त होता है, जब मनुष्य सतगुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन में प्रेम, विनम्रता और सद्भावना को अपनाता है।सत्संग के दौरान उपस्थित संगत ने भजन, कविताओं और प्रवचनों के माध्यम से कण-कण में व्याप्त निराकार परमात्मा का गुणगान किया। कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक वातावरण और भक्तिमय भावनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!