
जिला चंबा का पांचवा करोड़पति,भलेई के गांव घ्राण के युवक ने जीते ड्रीम11 से एक करोड
चंबा 14 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
किस्मत बदलते देर नहीं लगती, इंसान को मेहनत करते हुए मंजिल की और अग्रसर रहना चाहिए ना जाने कब तकदीर का पासा बदले और आप फर्श से अर्श पर पहुंच जाएं, ऐसा ही कुछ बीते कल ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाकर अपनी सूझबूझ से खेलते हुए उपतहसील भलेई के अंतर्गत गांव घ्राण के निवासी महेंद्र ने एक करोड रुपए नगद जीतकर पूरे क्षेत्र में सभी को आश्चर्यचकित करके रख दिया है। बताते चलें कि ड्रीम 11 पर जिला चंबा के यह पांचवें करोड़पति हैं जिन्होंने ड्रीम11से एक करोड़ की नगद धनराशि अपने नाम की है। महेंद्र सिंह बड़े ही साधारण परिवार से संबंध रखने वाले हैं जो कि पेशे से ड्राइवर है जोकि जनजातिय क्षेत्र भरमौर में एंजेलिक कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तो वही महेंद्र की धर्मपत्नी आंगनवाड़ी वर्कर हैं। इतना बड़ा इनाम जीतने के बाद कंपनी में कार्यरत हर कोई अधिकारी कर्मचारी स्तब्ध है और सुबह से ही महेंद्र को बधाई देने वालों का तांता लग गया। महेंद्र से बात करने पर उन्होंने जानकारी देते हो बताया कि वह इस जीत का श्रेय माता भलेई को देना चाहते हैं। क्योंकि माता के पावन नवरात्रों में माता की आशीर्वाद से ही वह इस धनराशि को प्राप्त कर सके हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह इससे क्या खरीदना चाहेंगे तो उन्होंने बताया कि वह इस धनराशि को प्राप्त करने के पश्चात सबसे पहले मां भले ही के चरणों में आशीर्वाद लेकर एक काले रंग की स्कॉर्पियो खरीदेंगे। उन्होंने यह बताया कि यह उनका शौक है और शौक इंसान को कभी मारने नहीं चाहिए। तो वही महेंद्र के करोड़पति बनने से पूरे क्षेत्र में हर कोई स्तब्ध है और उनके पैतृक गांव घ्राण में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।