
गांव समलैटा में पेड़ पर झुका हुआ खंबा दे रहा किसी बड़े हादसे को न्योता विद्युत विभाग बना मुकदर्शन
डलहौजी /चंबा 24 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
विकासखंड भटियात के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढलोग के गांव समलैटा में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते बिजली का खंबा पेड़ पर झुका हुआ है जिससे बिजली की हाई एक्सटेंशन तारें भी पेड़ पर से होकर गुजर रही हैं जिससे पेड़ के आसपास भारी करंट का खतरा उत्पन्न हो गया है इसको लेकर गांव में डर का माहौल बना हुआ है। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत ढलोग की प्रधान सुदेश कुमारी एवं समलैटा के वार्ड मेंबर ने विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार को भी अवगत करवाया किंतु अभी तक इस समस्या को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाए गए हैं।

तथा ग्राम वासियों का इस खंभे को लेकर कहना है कि विद्युत विभाग शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है की हादसा हो और तभी वह इस खंबे को ठीक करवा बता दें खंबे के आसपास कई बार गांव के पशु मवेशी भी चलते हैं तथा कई बार बच्चे भी खेल-खेल में इस तरफ चले आते हैं जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है इसको लेकर तमाम ग्राम वासियों ने विद्युत विभाग से पेड़ पर झुके हुए खंभे को ठीक करवाने की मांग की है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके।