
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चंबा, 25 जुलाई मुकेश कुमार ( गोल्डी)
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मेले के सफल आयोजन को लेकर की जा रही विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सभी प्रबंध-व्यवस्थाओं को जल्द पुरा करने को कहा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान चौगान में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के निर्देश देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित बनाने को भी निर्देशित किया । उपायुक्त के साथ इस दौरान अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह उपस्थित रहे।