शिव लंगर सेवा समिति बनीखेत द्वारा शिव न्वाले का किया आयोजन, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

शिव लंगर सेवा समिति बनीखेत द्वारा शिव न्वाले का किया आयोजन, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

डलहौजी/चम्बा 10 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

शिव लंगर सेवा समिति बनीखेत द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 सितंबर से एनएच 154 ए पर तलगुट के पास भव्य भंडारे का आयोजन जारी है इसी कड़ी में बीती रात शिवलंगर सेवा समिति बनीखेत द्वारा भव्य न्वाले का आयोजन किया गया जिसमें पूरी रात शिव ऐंचलीयों द्वारा भगवान शिव का गुणगान किया गया। इस आयोजन में बड़े ही श्रद्धा भाव से आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर एवं चाय का भी प्रबंध किया गया था जिसका की मणिमहेश यात्रा में आने जाने वाले श्रद्धालुओं यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

शिव लंगर सेवा समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव न्वाले में जो आनंद की अनुभूति प्राप्त हुई वह अस्मरणीय है उसे किसी तरह से बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी स्थानीय लोगों का भी धन्यवाद किया की उन्होंने जो अपना सहयोग शिवलंगर सेवा समिति को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!