
डलहौजी / चम्बा मुकेश कुमार (गोल्डी)
रामा नाटक क्लब बनीखेत की आज प्रथम नवरात्रि के शुभ अवसर पर शाम करीब आठ बजे रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर आज सुबह से ही क्लब के सदस्यों द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही थी। बाद दोपहर करीब 5 बजे भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमें सर्वप्रथम भुरू नाग देवता मंदिर में समस्त कलाकारों द्वारा शिश नवाकर मंदिर परिसर से मुख्य बाजार होते हुए बस अड्डा बनीखेत तथा बस अड्डा बनी खेत से मुख्य बाजार होते हुए भुरू नाग देवता मंदिर परिसर में शोभा यात्रा का समापन किया गया।

इस आयोजन को लेकर रामा रामा नाटक क्लब के सक्रिय सदस्य मालाराम टंडन ने जानकारी देते हो बताया कि प्रभु श्री राम की कृपा से सभी सदस्य एवं कलाकार बीते कई दिनों से रामलीला के सफल आयोजन को लेकर दिन-रात तैयारीयों में जुटे हुए हैं । आज प्रथम नवरात्रि की शाम से रामलीला का भी शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पद्दर मैदान रामलीला परिसर में पधारकर रामलीला में भाग ले रहे कलाकारों का हौसला बढ़ाया तथा प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।