
बारिश से प्रभावित हुआ डलहौजी का पर्यटन कारोबार, होटल कारोबारी छोटे बड़े व्यापारी मायूस
डलहौजी/चम्बा 8 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से हिमाचल का पर्यटन उद्योग बाद ही ज्यादा प्रभावित हुआ है जिसका असर जिला चंबा के पर्यटन उद्योग में भी साफ और से देखने को मिल रहा है बता दें कि पिछले एक महीने से डलहौजी, खजियार, डायन कुंड, काला टॉप, जोत जो साल भर पर्यटकों से गुलजार रहते थे वह अब सुने दिखाई दे रहे हैं। जिससे स्थानीय छोटे बड़े कारोबारी होटल व्यापारी रेडी फडी वाले सभी आर्थिक मंदी का शिकार होते दिखाई दे रहे हैं।

इस बारे में जब जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया हिमाचल जल्द ही पर्यटकों से गुलजार होगा। क्योंकि बारिशों के जलते बाहरी पर्यटन पहाड़ों का रुख करने से थोड़ा परहेज करते हैं। तो वही इस बारे में जब डलहौजी के होटल कारोबारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद अब तक आर्थिक मंदी से अभी तक उभर नहीं पाए हैं हिमाचल पर्यटन के विपरीत अगर बात जम्मू कश्मीर एवं लेह लद्दाख पर्यटन की करें तो वहां 12 महीने भारी रश देखने को मिल रहा है। इसके पीछे का कारण हिमाचल पर्यटन को ढूंढना होगा की लोग जो कभी 12 महीने हिमाचल का रुख किया करते थे वह अब हिमाचल की बजाय दूसरे राज्यों में घूमना पसंद कर रहे हैं यह अपने आप में बड़ा सवालिया निशान है।