ड्राइवर और सेल्समैन के पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

ड्राइवर और सेल्समैन के पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

शिमला, 3 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 7 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह साक्षात्कार सर्वो एसआरएस इंटरप्राइजेज, बियोलिया, पंथाघाटी, शिमला में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत ड्राइवर और सेल्समैन के कुल चार नियमित पदों को भरा जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से ड्राइवर के एक नियमित पद तथा सेल्समैन के तीन नियमित पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस और संबंधित कार्य का अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है। इस पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा चयनित अभ्यर्थी को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।वहीं, सेल्समैन के तीन पदों के लिए बीएससी हॉर्टिकल्चर, बीएससी एग्रीकल्चर अथवा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास सेल्स अथवा मार्केटिंग क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना आवश्यक है।

इन पदों के लिए भी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दोनों पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन युवाओं का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे रोजगार विभाग की वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव प्रमाणपत्र तथा अपडेटेड रिज्यूम सहित साक्षात्कार स्थल पर पहुंचें। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9816328760 या 9459035474 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!