प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था का प्रेरणादायी कार्यक्रम, केशव राम कोली ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था का प्रेरणादायी कार्यक्रम, केशव राम कोली ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र

चम्बा 09 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा प्रायोजित अपनी पाठशाला के विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज चंबा के संयुक्त निदेशक एवं उपायुक्त चंबा के सहायक आयुक्त (हि० प्र० से०) केशव राम कोली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन सफ़लता अकादमी, सुल्तानपुर में किया गया, जहां बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर केशव राम कोली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता कोई संयोग नहीं होती, बल्कि यह स्पष्ट लक्ष्य, आत्मअनुशासन और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम होती है। उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को पहचानने, समय का सही प्रबंधन करने और कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने की प्रेरणा दी। उनके प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ।कार्यक्रम के दौरान समाज में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले सफ़ाई कर्मचारियों एवं फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के इन कर्मवीरों के योगदान को सराहा गया, जो दिन-रात निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं।

इस मौके पर प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कहा कि उन्हें अत्यंत प्रसन्नता है कि संस्था को एक ईमानदार, ऊर्जावान और दूरदर्शी अधिकारी से रू-बरू होने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि केशव राम कोली जैसे अधिकारियों का मार्गदर्शन बच्चों और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने इसे संस्था के लिए गर्व के क्षण बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!