चंबा के बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक टूर रवाना, देशभर के प्रमुख स्थलों का करेंगे भ्रमण

चंबा के बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक टूर रवाना, देशभर के प्रमुख स्थलों का करेंगे भ्रमण

चम्बा 31 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे बच्चों के लिए आयोजित विशेष शैक्षणिक एवं भ्रमण कार्यक्रम को औपचारिक रूप से रवाना किया। यह टूर 31 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” के 35 बच्चे और 5 अधिकारी भाग ले रहे हैं।उपायुक्त ने जानकारी दी कि यह टूर चम्बा से शुरू होकर नई दिल्ली होते हुए दमन तक जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दल आज चंबा से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ और 1 अप्रैल को हिमाचल भवन, नई दिल्ली में ठहरेगा।

इसके बाद 2 अप्रैल को दल सूरत के रास्ते दमन पहुंचेगा। दमन प्रवास के दौरान बच्चों को देवका बीच,दुख निलेखनमो पाठलायन सफारीपार्कनक्षत्र वन गार्डन तथा वैनधारा गार्डन जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों का दौरा, जल क्रीड़ाएं और नाइट मार्केट जैसी गतिविधियां भी कार्यक्रम में शामिल हैं।4 अप्रैल तक दमन भ्रमण के बाद दल 5 अप्रैल को सूरत एयरपोर्ट से नई दिल्ली लौटेगा। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन , इंडिया गेट एवं चांदनी चौक सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को देश की सांस्कृतिक विविधता, औद्योगिक विकास और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराना है, ताकि उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके। बच्चों में इस टूर को लेकर खासा उत्साह और खुशी देखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!