बनीखेत लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में भाजपा की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ व्यापक मंथन

बनीखेत लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में भाजपा की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ व्यापक मंथन

डलहौजी/ चम्बा 30 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी क्षेत्र में आगामी नगर परिषद, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बनीखेत स्थित विश्रामगृह में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना रहा।बैठक के दौरान कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान चुनावी रणनीति, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने, संभावित उम्मीदवारों के चयन और जनसंपर्क अभियान को तेज करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सफलता का आधार मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता है। उन्होंने सभी को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देनी होगी।इस बैठक में मंडल अध्यक्ष विशाल टंडन, मंडल महामंत्री अशोक चोहड़िया, जिला युवा मोर्चा महामंत्री साहिल पम्मा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय नाहर, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव पठानिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अमर सिंह तिलक शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।बैठक को आगामी चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे स्पष्ट है कि भाजपा ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!