जिला मुख्यालय में राजपूत सभा चंबा ने विजयदशमी के पावन अवसर पर किया शस्त्र पूजन

जिला मुख्यालय में राजपूत सभा चंबा ने विजयदशमी के पावन अवसर पर किया शस्त्र पूजन

चंबा 12 अक्टूबर मुकेश कुमार गोल्डी

आज चंबा मुख्यालय में दशहरा महोत्सव के उत्सव पर राजपूत समाज द्वारा शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चंबा रियासत के राजकुमार प्रेम सिंह मौजूद रहे। सुबह सबसे पहले नरसिंह मंदिर से सभी राजपूत वर्ग के लोगों ने पगड़ी पहन कर एक मुख्य बाजार से एक शोभायात्रा निकाली उसके बाद माता चंपावती मंदिर में शस्त्र पूजा के उपरांत रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर करीब 25 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। पिछले कई सालों से राजपूत समाज यह परंपरा को निभाते आ रहा है। वही राजपूत सभा के अध्यक्ष ने शुभम ने बताया कि आज दशहरे के अवसर पर राजपूत समाज द्वारा शस्त्र पूजा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो चंपावती मंदिर तक जाएगी वहां पर शस्त्र पूजा होगी उसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने कहा की यह परंपरा कई सालों से निभाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!