
डलहौजी में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, उप मंडलाधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने फहराया तिरंगा
डलहौजी/ चंबा 26 जनवरी मुकेश कुमार ( गोल्डी)
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सुभाष चौक में डलहौजी प्रशासन द्वारा समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उप मंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने तिरंगा फहराया तथा पुलिस विभाग की टुकड़ी ने सलामी दी इससे पहले समारोह में उपस्थिति दर्ज करवाते हुए मुख्य अतिथि ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की उनके साथ डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर, एस एचओ डलहौजी जगबीर सिंह, तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे

समारोह के दौरान मंच संचालन देश भक्त सरदार अजीत सिंह यादगार सभा के महासचिव वीरेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के कर्तव्य निष्ठ कर्मचारियों सर्वश्री सुधीर कुमार और धर्म चंद को एसडीएम डलहौजी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति के गीत वातावरण में गूंजते रहे ।

मुख्य अतिथि द्वारा गणतंत्र दिवस की समस्त देशवासियों को शुभ कामनाएं और बधाई दी गई इस अवसर पर अधीक्षक प्रेम कुमार, कर्मचारी दर्शन कुमार, पुलिस विभाग से संजीव शर्मा, विवेक कुमार, अश्विनी कुमार ,राजीव कुमार, मोहित रैना ,राजकुमार, अमर सिंह आदित्य जरयाल,अरुण कुमार आदित्य बाबू,तिलक शर्मा, राकेश गुप्ता, भान सिंह चौहान, राम सिंह चौहान, लक्षित सोनी, राघव महाजन प्रेम कुमार, तिलक राज, केवल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर उपस्थित जनसमूह को लड्डू खिला कर मुँह मीठा करवाया गया
