डलहौजी के यूथ होस्टल में लगाए जा रहे यूथ रेड क्रॉस कैंप के स्वयंसेवकों ने डलहौजी में दिया स्वच्छता का संदेश

डलहौजी के यूथ होस्टल में लगाए जा रहे यूथ रेड क्रॉस कैंप के स्वयंसेवकों ने डलहौजी में दिया स्वच्छता का संदेश

डलहौजी चंबा 13 नवंबर मुकेश कुमार( गोल्डी)

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के यूथ रेड क्रॉस, यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट यूनिट द्वारा कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशन एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर ए0 आर0 चौधरी के मार्गदर्शन में डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) के यूथ होस्टल में पाँच दिवसीय यूथ रेड क्रॉस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के तीसरे दिन की शुरुआत प्रात 6 बजे पी टी, योगा एवम प्रात प्राथना से की गयी एवम पूरे दिन की कार्यक्रम बताई गयी। यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. जतिन कालोन द्वारा यूथ रेड क्रॉस सव्यसेवकों को सतत विकास एवं प्लास्टिक के सही उपयोग के बारे विस्तार से बताया गया। स्वयंसेवक पपिंदर सिंह ने रेड क्रॉस की उत्पति के बारे में विस्तार से बताया। प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण एक्सपर्ट ऋतु भारद्वाज जी द्वारा कैंप में उपस्थित यूथ रेड क्रॉस सव्यसेवकों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे उन्होंने ब्लीडिंग रोकने के तरीके, लिफ्टिंग विधियाँ, फ्रैक्चर एवम होम नर्सिंग जैसे विषयों पर विस्तार से बताया एवम हर एक प्रतिभागी से करवा कर देखा गया। दोपहर मे कैंप टीम ने डलहौजी नगर निगम, हिल्दारी एवं कु वि यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में डलहौजी के यूथ होस्टल से लेकर डलहौजी बस स्टैंड तक सफ़ाई अभियान चलाया जिसमें उन्होंने प्लास्टिक, कांच एव्ं कचरा उठाकर 25 बड़े बैग एकत्रित कर सही स्थान पर रखवाये एवं यूथ रेड क्रॉस के बारे में लोगो को जागरूक किया। डलहौजी के स्थानिय एवम घूमने आये लोगों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के यूथ रेड क्रॉस, यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट यूनिट द्वारा उठाये गये इस कदम की सराहना की। इस मौके पर यूथ रेड क्रॉस शिविर में यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. कृष्णा अग्रवाल और डॉक्टर जतिन कालोन, श्री योगेश कुमार, डलहौजी यूथ होस्टल के मैनेजर श्री देवेंद्र शर्मा, हिल्दारी से श्री अंकुश एवम 41 यूथ रेड क्रॉस शामिल रहे।इसके साथ ही श्याम के समय में सवयंसेवको के लिए डांस, मोनो एक्टिंग, क्विज़ जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गयी जिसमे यूथ रेड क्रॉस सव्यसेवकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!