चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कैंपर गहरी खाई में गिरी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कैंपर गहरी खाई में गिरी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

चम्बा 08 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा–तीसा मुख्य मार्ग पर गुनुनाला के समीप बीतें कल बुधवार सायं एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें बोलेरो कैंपर वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार शाम करीब 7 बजे उस समय हुआ, जब कैंपर गाड़ी चंबा से तीसा की ओर जा रही थी। अचानक गुनुनाला के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 300 फीट नीचे गुनु नाला में जा गिरा।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दुर्गम और खड़ी ढलान होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में बालो पुत्र खेती राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तारो चंद और थान सिंह उर्फ सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक तीनों युवक चुराह क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और सभी की उम्र काफी कम थी, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है—तारो चंद पुत्र जगदीश, निवासी गांव दवाड़ी, डाकघर चांजू, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 22 वर्ष।थान सिंह उर्फ सन्नी पुत्र लेख राज, निवासी गांव सुमरा, डाकघर देहरा, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 19 वर्ष।बालो पुत्र खेती राम, निवासी गांव पुंडरोडी, डाकघर चांजू, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 17 वर्ष। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पुरी करवाकर शव तथा परिजनों के हवाले कर दिये गये है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!