नूरपुर में तीन कार सवारों से 07.77 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

नूरपुर में तीन कार सवारों से 07.77 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा 27 अप्रैल चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस ( ब्यूरो)

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत बीते कल नशा माफिया के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस दल थाना नूरपुर ने राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित ढक्की में नाकाबंदी को अंजाम दिया गया दिया गया था जहां आने जाने वाली गाड़ियों का शक के आधार पर निरीक्षण किया जा रहा था इसी दौरान एक सफेद रंग की हुंडई कार पीबी 06एजेड 0569 को निरीक्षण हेतु रोका गया तो उसमें सवार दो महिलाएं एवं चालक पुरूष पुलिस दल को देखकर बुरी तरह से घबरा गए और घबराहट में कुछ शक पैदा करने वाली हरकतों को अंजाम देने लगे इसी के मध्यनजर जब पुलिस ने तीनों कार सवारों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुल 07.77 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद करने में सफलता हासिल की पुलिस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर तीनों के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

तीनों आरोपियों की पहचान शम्मी कुमार पुत्र दलजीत सिंह निवासी छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा एवं अन्य महिला रोशनी देवी पत्नी विजय कुमार एवं नैना देवी पत्नी सोहनलाल के रूप में हुई है। बता दें की नैना देवी पत्नी सोहनलाल निवासी भदरोया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा एक शातिर हुए अभ्यस्थ अपराधी है जिस पर मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कुल सात मामले दर्ज है । तो वहीं शम्मी कुमार पर भी अन्य एक मामला माननीय अदालत में विचाराधीन है। सारे मामले की पुष्टि पुलिस जिला नूरपुर के अधीक्षक अशोक रतन द्वारा की गई है। उन्होंने जानकारी देते हो यह भी बताया कि नशे के खिलाफ चलाया गया यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा तो वही आज तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में भी पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!