
भरमौर 250 ग्राम चरस सहित 25 वर्षीय नौजवान युवक गिरफ्तार मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी
चंबा 15 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
बीते कल जनजातीय क्षेत्र थाना भरमौर के अंतर्गत पुलिस चौकी गैहरा के पुलिस दल ने दुनाली के पास लोकसभा चुनावों के मध्य नजर नाकाबंदी को अंजाम दिया था जहां आने-जाने वाली गाड़ियों का शक के आधार पर निरीक्षण किया जा रहा था इसी दौरान एक युवक पुलिस दल को देखकर घबरा गया और घबराहट में कुछ शक पैदा करने वाली गतिविधियों को अंजाम देने लगा इसी शक के आधार पर जब मुस्तैद पुलिस दल युवक की तलाशी ली तो युवक के कब्जे से कुल 250 ग्राम चरस बरामद की गई पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में लेकर मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना भरमौर में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र मनोज कुमार गांव बुंगल-बधानी तहसील व जिला पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। तो वहीं इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव द्वारा की गई है।