
भरमौर में मणिमहेश यात्रियों की इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन श्रद्धालु घायल
चंबा 4 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
मणिमहेश यात्रा के दौरान आज भरमौर-भरमाणी माता मंदिर मुख्य मार्ग पर एक इनोवा कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार इनोवा कार HP01-D-4567 है में सवार तीन यात्री घायल हुए हैं। इसमें सवार यात्री भरमौर से भरमाणी माता मंदिर की ओर जा रहे थे कि भरमौर से मात्र आधा किलोमीटर दूर गोठडू नाली में अनियंत्रित होकर लगभग पचास फुट नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में सभी सवार यात्री धर्मशाला के निवासी बताए जा रहे हैं। रात का अंधेरा होने के बाबजूद स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने इनोवा सवार सभी घायलों को नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया जहां सिविल हॉस्पिटल भरमौर में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर रुचिका ठाकुर ने बताया कि हादसे में चालक को अधिक चोटें आई हैं,जबकि अन्य दो को भी चोटें आई है लेकिन तीनों की स्थिति बेहतर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस सारे मामले की पुष्टि मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव द्वारा की गई है।