हेपेटाइटिस की रोकथाम को लेकर चंबा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

हेपेटाइटिस की रोकथाम को लेकर चंबा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

चंबा, 10 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला चंबा द्वारा राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (NVHCP) के तहत गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सभागार में चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने की।इस अवसर पर डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि वायरल हेपेटाइटिस एक गंभीर एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। विशेष रूप से हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की समय पर पहचान, जांच, उपचार एवं रोकथाम बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को वायरल हेपेटाइटिस के कारणों, लक्षणों, संक्रमण से बचाव तथा समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से बीमारी की पहचान प्रारंभिक चरण में संभव हो सकती है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को रोकने में मदद मिलेगी।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें रोग की पहचान, स्क्रीनिंग, जांच, उपचार, रेफरल सेवाओं तथा संक्रमण से बचाव के प्रभावी उपायों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और पात्र मरीजों को स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं से जोड़ने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि समय पर जांच एवं उपचार से हेपेटाइटिस के कारण उत्पन्न होने वाली गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुहेल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!