चंबा दौरे पर मुख्यमंत्री की सादगी की मिसाल, आम दुकान पर करवाई हजामत

चंबा दौरे पर मुख्यमंत्री की सादगी की मिसाल, आम दुकान पर करवाई हजामत

चंबा, 03 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने चंबा दौरे के दौरान एक बार फिर अपनी सादगी और विनम्रता का परिचय देते हुए आम लोगों के बीच एक खास संदेश दिया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बिना किसी औपचारिकता के एक साधारण हजामतहै की दुकान पर पहुंचे और वहीं बैठकर हजामत करवाई। उनकी यह सहज और सामान्य व्यवहार की शैली वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई।हजामत पूरी होने के बाद जब मुख्यमंत्री ने दुकान के मालिक को पैसे देने की पेशकश की, तो दुकान मालिक ने सम्मानपूर्वक पैसे लेने से इनकार कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से सम्मान व्यक्त करते हुए उसे अपनी पारंपरिक हिमाचली टोपी भेंट की। यह दृश्य वहां उपस्थित लोगों के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा।मुख्यमंत्री की इस सादगी और बड़प्पन ने लोगों के दिलों को छू लिया। आम लोगों के बीच इस घटना की काफी सराहना हो रही है और लोग उनकी इस विनम्रता को एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार दर्शाता है कि वह न केवल एक जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि आम जनता के साथ गहरा जुड़ाव रखने वाले संवेदनशील नेता भी हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता और हर मेहनतकश व्यक्ति सम्मान का अधिकारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज में हर व्यक्ति के प्रति सम्मान और अपनापन बनाए रखना चाहिए।मुख्यमंत्री की यह पहल समाज में समानता, सम्मान और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!