गरंगड स्कूल का 10+2 परिणाम शत-प्रतिशत, विशाल ठाकुर ने 89% अंक लेकर किया टॉप

गरंगड स्कूल का 10+2 परिणाम शत-प्रतिशत, विशाल ठाकुर ने 89% अंक लेकर किया टॉप

डलहौजी/ चम्बा 05 मई मुकेश कुमार गोल्डी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10+2 परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरंगड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी 26 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे, जिससे स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 विद्यार्थियों में से 22 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 4 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस शानदार उपलब्धि में छात्र विशाल ठाकुर ने 500 में से 445 अंक प्राप्त कर 89 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, गजेंद्र सिंह ने 441 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा मुस्कान ने 409 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और विद्यालय सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया।विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रधानाचार्य Yashpal Singh ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।प्रधानाचार्य ने विद्यालय के समस्त अध्यापकों और अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयास और विद्यार्थियों के समर्पण से ही इस प्रकार के शानदार परिणाम संभव हो पाते हैं।विद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह बेहतर परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को भी नई पहचान दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!