जिला चंबा के पांगी क्षेत्र में परीक्षाएं स्थगित तो वही जिला मुख्यालय में परीक्षा को लेकर विद्यार्थी उत्साहित

जिला चंबा के पांगी क्षेत्र में परीक्षाएं स्थगित तो वही जिला मुख्यालय में परीक्षा को लेकर विद्यार्थी उत्साहित

चंबा 4 मार्च मुकेश कुमार ( गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के आज परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। बीते कल दसवीं का हिंदी व 12वीं का इकोनॉमिक्स की परीक्षा सुबह ठीक 9 बजे से पहले सभी छात्र छात्राएं परीक्षा केंद्रों पहुंचे।

हालांकि हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की बात करें तो यहां पर दूर दराज के क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से जनजातीय क्षेत्र पांगी में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। जबकि अगले तीन दिनों तक जो भी परीक्षाएं होंगी उन्हें स्थगित कर दिया गया है। उसके बाद मौसम के हिसाब से ही आगे का शेड्यूल तय होगा। ठंड की वजह से कई क्षेत्रों पर परीक्षा केदो पर पहुंचने के लिए छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन उसके बावजूद भी छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तकरीबन सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की सुविधा रखी गई है ताकि नकल पर रोक लगाई जा सके।

अगर विद्युत बाधित होती तो उसके लिए भी स्कूल प्रबंधन द्वारा पूरा इंतजाम किया गया है। अगले 29 तारीख तक यह बोर्ड की परीक्षाएं जारी रहेंगी। दसवीं कक्षा के छात्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हिंदी की परीक्षा है तो वही उसको लेकर वह काफी खुश है तो वहीं स्कूल के अध्यापक ने बताया कि चंबा बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा दसवीं कक्षा के छात्र परीक्षा देंगे यहां पर उनकी सुविधाओं के लिए पूरी तैयारी की गई है। सीसीटीवी के माध्यम से सभी पर नजर रखी जाएगी साथ ही बिजली का भी उचित प्रबंध किया गया है ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!