डलहौजी/बनीखेत में 18 सितंबर को होंगे दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं खेल आयोजन, गुरु नानक स्कूल में पुरस्कार वितरण तो बनीखेत में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज

डलहौजी/बनीखेत में 18 सितंबर को होंगे दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं खेल आयोजन, गुरु नानक स्कूल में पुरस्कार वितरण तो बनीखेत में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज

डलहौजी/ चम्बा , 17 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

डलहौजी क्षेत्र में 18 सितंबर को शिक्षा और खेल जगत से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में वार्षिक Prize Distribution Function का आयोजन किया जाएगा, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ होगा।गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह कल 18 सितंबर को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। समारोह में उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा चंबा जिला मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

तो वहीं, जिला स्कूल खेल संघ चंबा के तत्वावधान में जिला स्तरीय छात्रा अंडर-19 टूर्नामेंट-2026 का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ कल 18 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में एसडीएम डलहौजी अनिल कुमार भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।प्रतियोगिता का समापन समारोह 20 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं एआईसीसी सचिव आशा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की अंडर-19 छात्राएं खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!