नूरपुर में 7.12 ग्राम चिट्टे के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, CIA टीम ने कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान किये काबू

नूरपुर में 7.12 ग्राम चिट्टे के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, CIA टीम ने कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान किये काबू

न

नूरपुर/ कांगड़ा 31 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA नूरपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 7.12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशे की खेप के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की यामाहा R15 मोटरसाइकिल (नंबर HP54E-1633) को भी जब्त किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर 2026 को CIA नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक पठानकोट की ओर से जसूर और नूरपुर की तरफ मोटरसाइकिल पर आ रहे हैं तथा उनके पास हेरोइन (चिट्टा) हो सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर पुलिस चौकी कंडवाल के नजदीक नाकाबंदी कर दी।शाम करीब 4 बजकर 13 मिनट पर पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर नियमानुसार तलाशी ली।

इस दौरान मोटरसाइकिल की पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक पारदर्शी पॉलीथिन लिफाफा बरामद हुआ। उसमें गहरे भूरे रंग का पदार्थ पाया गया। पुलिस ने मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की, जिसमें पदार्थ के हेरोइन होने के सकारात्मक संकेत मिले। डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल मात्रा 7.12 ग्राम पाई गई।पुलिस ने मादक पदार्थ को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया तथा मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय अतुल सिंह निवासी वार्ड नंबर-8 नूरपुर तथा 22 वर्षीय रजत कुमार निवासी गांव अमणी, तहसील जवाली के रूप में हुई है।पुलिस थाना नूरपुर में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है। साथ ही चिट्टे की खेप के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!